रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

पीएम श्री नटवर स्कूल के खिलाफ एबीवीपी ने किया प्रदर्शन…हिंदू देवी देवता के अपमान का मामला

अंकित गोरख

रायगढ़ – आज एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष सौरभ नामदेव की अगुवाई में रायगढ़ के प्रतिष्ठित पीएम श्री नटवर स्कूल के सामने स्कूल के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की मामला था हिन्दू देवी देवताओं के अपमान का

हुआ ये कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी खड्गधारिणी गरबा समिति के द्वारा नवरात्र गरबा का आयोजन किया गया था जिसका बैनर भी नटवर स्कूल के आसपास लगाया गया था जिसे स्कूल प्रशासन द्वारा उतार कर कचरे के ढेर में फेक दिया गया जिसकी भनक छात्र संगठन को लगते ही इसके सदस्य यहां पहुंचे और मामले का विरोध किया और नारेबाजी करने लगे।

इतने बड़े और प्रतिष्ठित विद्यालय में ऐसा होना तो नहीं चाहिए पर यदि हुआ है तो ये पूर्णतया गलत है..!!!

सही या गलत तो जांच के बाद ही पता चलेगा फिलहाल खबर लिखे जाने तक किसी कार्यवाही या शिकायत दर्ज होने की सूचना नहीं मिली है!!

Advertisement

error: Content is protected !!