पत्थलगांव 05 सितंबर ( रमेश शर्मा)
रायगढ़ हाईवे से जशपुर जिले का प्रवेश द्वार पर मंगलमयी यात्रा का काफी बड़ा बोर्ड अवश्य लगा हुआ है लेकिन यंहा नन्दनझरिया का जर्जर पुल पर हर समय धराशाई होने का बड़ा खतरा से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
पत्थलगांव – रायगढ़ हाईवे पर स्थित इस बेहद जर्जर हालत का पुल पर कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका को लेकर हर शख्स चिंतित है।


सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष तथा पत्थलगांव विधायक गोमती साय का कहना है कि नन्दनझरिया पुल की जर्जर हालत को देखकर लोगों की चिंता बढ़ जाना स्वाभाविक बात है। उन्होंने बताया कि यंहा नया पुल निर्माण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।
दरअसल, वर्षों पुराना इस जर्जर पुल के दोनों किनारों पर जानलेवा गड्ढों से वाहनों का आवागमन भी मुश्किल भरा हो गया है। यह मुख्य सड़क बेहद जर्जर हो जाने से यात्री बसें और अन्य वाहनों पर सवार लोगों को अब जान जोखिम में डालकर इस क्षतिग्रस्त पुल का उपयोग करना पड़ रहा है,

नन्दनझरिया पुल की बेहद बदतर हालत हो जाने से यंहा हर समय किसी बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है, इन दिनों भारी बारिश के कारण जशपुर जिले में बगीचा क्षेत्र में भूस्खलन तथा अन्य इलाकों में नदियों के उफान से मिट्टी का कटाव बढ़ा है, इसी क्रम में पत्थलगांव के समीप नन्दनझरिया का जर्जर पुल के नीचे से लगातार टूटफूट दिखाई दे रही है।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इस पुराने पुल पर वाहनों का आवागमन को ख़तरों से भरा मानने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रायगढ़ और जशपुर जिले की सीमा पर स्थित नन्दनझरिया नदी का जिर्णशिर्ण जर्जर पुल कभी भी धराशाई हो सकता है। इस पुल की जर्जर हालत के बावजूद उपरी भाग पर जानलेवा गड्ढे और भी परेशानी का सबब बन गए हैं















