रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

पत्थलगांव में दर्दनाक सड़क हादसा..ट्रैक्टर और ओमनी वैन की सीधी भिड़ंत..चालक गंभीर.!!

पत्थलगांव –पत्थलगांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ,शराब के नक्शे दी ओमनी वैन चालक ने सामने से आ रही ट्रैक्टर को जोरदार ठोकर मारी,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ओमनी का अगला हिस्सा ट्रैक्टर में बुरी तरह फंस गया और चालक स्टेयरिंग के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत की। काफी देर की कोशिशों के बाद रस्सी के सहारे खींचकर युवक को वाहन से बाहर निकाला गया। घायल युवक को आनन फानन में पत्थलगांव के  सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

ओमनी वैन चालक का नाम आशीष है,और वह कांसाबेल के लपई ग्राम का निवासी है,अपने ससुराल मदनपुर इंजको आया हुआ था।

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने के खतरों को उजागर किया है। जशपुर जिले में सड़क दुर्घटनाएं एक बड़ी समस्या बनी हुई हैं, जहां पहले भी कई दर्दनाक हादसे हो चुके हैं ।

वैन में फंसा चालक….

Advertisement

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित मुख्यमंत्री की दोटूक : सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं

error: Content is protected !!