रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

बगीचा नगर पंचायत में  जनप्रतिनिधियों ने झाड़ू थाम कर साफ-सफाई अभियान शुरू किया

बगीचा – जशपुर जिले में नगरीय निकाय प्रशासन स्वच्छता अभियान को लेकर लगातार सतर्कता बरत रहा है,
  बगीचा नगर पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तहत विशेष पखवाड़े के तहत आज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिडाम उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा और अन्य नागरिकों ने अपनी भागीदारी दी।
    यंहा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर नगरीय निकाय के अधिकारी और निर्वाचित सदस्यों द्वारा स्वच्छता अभियानों को गति दी गई है, जिसमें स्वत: झाड़ू थाम कर साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, और सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव पर ध्यान केंद्रित किया गया।

जिला भाजपा महामंत्री मुकेश शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रेरित होकर नगरीय निकाय क्षेत्र में विशेष साफ़ सफाई व्यवस्था पर जोर दिया गया हैं

     नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि यंहा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसमें खुले क्षेत्रों में कचरा फेंकने की रोकथाम, नालियों की सफाई, और झुग्गी बस्तियों में स्वच्छता पर जोर दिया जा रहा है।
  विशेष अभियान चलाने के साथ-साथ बगीचा शहर के सौंदर्यीकरण पर भी योजना तैयार कर ध्यान दिया गया है
नगर पंचायत द्वारा बस स्टैंड, झुग्गी बस्तियों, और बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें रात दिन सफाई और स्वच्छता जागरूकता सत्र शामिल हैं।

दिनेश शर्मा ने कहा कि इस अभियान में जनसहभागिता को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों, विश्वविद्यालय और स्वच्छता क्लबों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही, कचरा संग्रहण, परिवहन, और प्रसंस्करण को नियमित करने पर भी जोर दिया जा रहा है ताकि स्वच्छता स्थायी हो।
कुल मिलाकर, नगरीय निकाय प्रशासन स्वच्छता अभियानों को लेकर सक्रिय और सतर्क है, जिसमें स्थानीय नागरिकों को राहत दी जा सके।

स्वच्छता अभियान में शामिल कर्मचारी एवं अधिकारी

Advertisement

error: Content is protected !!