रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

जशपुर में रस्सी के सहारे चलने वाली अजीबोगरीब नाव पर होता है जोखिम भरा सफर..देखें वीडियो


जशपुर, 21 अगस्त (रमेश शर्मा)

       जशपुर जिले का मनोरा विकास खंड का अलोरी ग्राम पंचायत के लोगों को पुल के अभाव में रस्सी के सहारे अजीबोगरीब नाव पर सवार होकर जोखिम भरा सफर करना पड़ता है!!!

ग्राम पंचायत के सचिव दिनेश कुमार का कहना है कि आसपास के ग्रामीण लम्बे समय से इस पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। इसके अभाव में ग्रामीणों ने व्यवस्था के तहत यहां नदी के दोनों किनारों पर मोटी रस्सी के सहारे नाव चलाई जाती है। ट्रक के पहियों की ट्यूब के उपर बांस बांध कर अधिकतम पांच लोगों को सवार किया जाता है।

सिर्फ एक रस्सी के सहारे बेहद जोखिम भरा सफर नहीं करने पर लगभग 20 कि.मी. का अतिरिक्त वैकल्पिक मार्ग से बचने की खातिर ग्रामीण इसी रास्ते से आवागमन कर रहे हैं।

जान जोखिम में डालकर नदी पार करते ग्रामीण


क्या कहते है अधिकारी…
मनोरा जनपद के सीईओ रघुनाथ राम ने आज बताया कि यंहा प्रसिद्ध गुल्लू वाटर फाल के समीप इस नदी पर लम्बे समय से पुल का निर्माण प्रस्तावित है।
बारिश के मौसम में यहां से लगा मतलुंगा गांव सहित आधा दर्जन गांव के लोगों को आवागमन की भारी समस्या बन जाती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को इस तरह जोखिम भरा सफर से बचने की कड़ी चेतावनी दी गई है, इसके बावजूद लोग इसी तरह आवागमन कर रहे हैं।
  सीईओ का कहना है कि इस जटिल समस्या से निजात दिलाने के लिए उच्च अधिकारियों को फिर से पत्र लिखा जाएगा।

ट्रक के ट्यूब और लकड़ी को जोड़कर बनाई गई नाव और रस्सी के सहारे सफर

Advertisement

समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दें ताकि आमजन को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े ; विष्णु देव साय ” मुख्यमंत्री श्री साय ने बगिया में जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं “

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

error: Content is protected !!