रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

नवनियुक्त मंत्रियों के विभागों का भी हुआ बंटवारा..देखिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

रायपुर – मुख्यमंत्री साय ने आज ही कुछ देर पहले ही शपथ ग्रहण किए हुए नए मंत्रियों को विभाग भी सौंप दिए हैं।

मंत्रियों के जिम्मेदारी का विभाजन करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि
सुस्पष्ट कार्य विभाजन एवं दायित्व के साथ मेरे कैबिनेट के सहयोगीगण नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने तैयार हैं।

सभी मंत्रीगण प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने, हमारे संकल्पों की सिद्धि कर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के सपने को साकार करने, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में अपना योगदान देने समूची प्रतिबद्धता के साथ तैयार हैं।

मंगलकामनाएँ!

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी


गजेंद्र यादव – स्कूल शिक्षा,ग्रामोद्योग,विधि विधायी कार्य संभालेंगे।

तीनों नए मंत्री

राजेश अग्रवाल – पर्यटन,संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व इनके जिम्मेदारी में रहेगा।


गुरु खुशवंत साहेब – कौशल विकास,तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार,अनुसूचित जाति विकास का कार्यभार देखेंगे।

राज काज न्यूज परिवार की ओर से भी नवनियुक्त मंत्रियों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं 💐💐 दी गई हैं।

मुख्यमंत्री कैबिनेट के विभागों की सूची

Advertisement

error: Content is protected !!