रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

जशपुर जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित,बागबहार के आनंद शर्मा को उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

जशपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जशपुर जिला भाजपा के पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है। इस कार्यकारिणी में कुछ पुराने अनुभवी नेताओं को बरकरार रखते हुए बड़ी संख्या में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन का मानना है कि यह मिश्रण अनुभव और नई ऊर्जा के साथ भाजपा को और मजबूती प्रदान करेगा।

उपाध्यक्ष  पद पर उपेन्द्र यादव, श्रीमती हेमंती भगत, कपिल देव साय, श्रीमती रीना बरला, आनंद शर्मा और श्रीमती शांति भगत को नियुक्त किया गया है।
महामंत्री के रूप में मुकेश शर्मा और मनीष अग्रवाल की जिम्मेदारी तय की गई है।
मंत्री पद पर श्रीमती हिरामती पैकरा, राजकपूर भगत, संतोष सिंह, संतोष सहाय, आलोक सारथी और श्रीमती सुनीति भोई को स्थान मिला है।
कोषाध्यक्ष नटवर मूंदड़ा होंगे तथा सह-कोषाध्यक्ष वरुण जैन बनाए गए हैं।
कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी श्रीनायक मिश्रा को और सह कार्यालय मंत्री का दायित्व शरद चौरसिया को दिया गया है।

जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि यह कार्यकारिणी अनुभव और नई सोच के मेल से संगठन को और गति देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पदाधिकारी भाजपा की विचारधारा और योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएँगे।

प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह एवं संगठन महामंत्री पवन साय ने भी नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह टीम संगठन विस्तार और आगामी चुनावी चुनौतियों में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Advertisement

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित मुख्यमंत्री की दोटूक : सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं

error: Content is protected !!