रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

जशपुर जिले के बगीचा का रिहायशी इलाके में अचानक बिजली तार टूट कर गिरने से एक ग्रामीण घायल

पत्थलगांव 18 अगस्त

जशपुर जिले में बगीचा नगर पंचायत क्षेत्र के रिहायशी इलाके में आज विद्युत अधिकारियों की लापरवाही से बड़ा हादसा सामने आया है। यहां वार्ड क्रमांक 8 का सुखबासु पारा में मामूली हवा के झोंके से 11000 के वी का करेंट प्रवाहित बिजली तार अचानक टूटने से एक ग्रामीण घायल हो गया है।

घटनास्थल का वीडियो

वार्ड के लोगों से इस घटना की शिकायत मिलते ही नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे । उन्होंने विद्युत अधिकारी हिरेन्द्र कुमार साहू को इस लापरवाही की खातिर फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार कार्य और घायल का उपचार कराने के निर्देश दिए।

घटनास्थल पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष

बताया जाता है कि नीचे झुल रहे करेंट प्रवाहित बिजली तार का आवश्यक सुधार करने के लिए केई दिनों से मांग की जा रही है लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने इन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। इसी के फलस्वरूप आज तार टूट कर गिर जाने का हादसा होने से एक ग्रामीण घायल हो गया।

Advertisement

error: Content is protected !!