रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

गणतंत्र दिवस समारोह: साधु राम विद्या मंदिर के नन्हे कलाकारों ने बिखेरा जलवा, प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने किया पुरस्कृत..


रायगढ़ 26 जनवरी, रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में साधु राम विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

मुख्य अतिथि के हाथों मिला सम्मान
समारोह के मुख्य अतिथि, छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने बच्चों को उनके उत्कृष्ट नृत्य प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। पुरस्कार ग्रहण करते समय विद्यार्थियों के चेहरों पर जीत की खुशी साफ झलक रही थी।
नृत्य की भव्यता ने मोहा मन
साधु राम विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति पर आधारित एक प्रभावशाली सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। लयबद्ध स्टेप्स, आकर्षक वेशभूषा और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत इस प्रस्तुति ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।


विद्यालय में हर्ष का माहौल
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है। प्राचार्य ने कहा कि बच्चों की कड़ी मेहनत और कला के प्रति उनके समर्पण का ही परिणाम है कि उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार न केवल स्कूल के लिए बल्कि उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिन-रात एक किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित मुख्यमंत्री की दोटूक : सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं

error: Content is protected !!