Edit Template
हेडलाइन

पत्थलगांव सिविल अस्पताल के समीप संदीप एजेंसी दुकान में लगी भीषण आग

पत्थलगांव 23 जनवरी ( रमेश शर्मा )
  पत्थलगांव सिविल अस्पताल के समीप संदीप एजेंसी दुकान में आज सुबह भीषण आग लग जाने से लाखों रुपये का नुकसान होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
   बताया जाता है कि इस प्रतिष्ठान के मालिक को सुबह उपर की मंजिल से आग की लपटें और धुवां देखकर इस अग्निकांड का पता चला था।
भीड़भाड़ वाले इलाके में भीषण आग की घटना की जानकारी मिलते ही वहां आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था।
इस दौरान भीषण आग लगने की तत्काल दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी जिससे दमकल कर्मियों की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई तथा आग बुझाने में जुटी हुई है।

प्रारंभिक दृष्टि में आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ खाक हो गया है। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि विजली के शार्ट सर्किट की वजह से ही भीषण आग लगी है। फिलहाल घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काब पा लिया गया है।

Advertisement

2

error: Content is protected !!