रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

कटनी-गुमला हाईवे पर ट्रेलर और कार में भीषण टक्कर, कार में सवार पांच युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

जशपुर 07 दिसम्बर ( रमेश शर्मा)
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार को सुबह कटनी–गुमला हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पाँचों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। जशपुर जिले में दुलदुला थाना प्रभारी के.के. साहू ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक सभी दुलदुला थाना क्षेत्र के खटंगा गांव के रहने वाले थे।
   मृतक युवकों के नाम
1. राधेश्याम यादव पिता रामप्रसाद यादव उम्र 26
2.उदय कुमार चौहान पिता कृष्ण चौहान उम्र 18
3.सागर तिर्की पिता रफेल तिर्की उम्र 22
4.अंकित तिग्गा पिता दिलीप तिग्गा उम्र 17
5.दीपक प्रधान पिता अमर प्रधान उम्र 19 वर्ष सभी खटंगा निवासी हैं।

घटना स्थल पर मृतकों के परिजनों ने बताया कि ये सभी आस्ता थाना क्षेत्र के एक मेले से लौट रहे थे तभी रास्ते में यह भयावह दुर्घटना हो गई।

मृतक राधेश्याम यादव (26) के बड़े भाई महेश्वर यादव ने बताया कि करीब देर तक सभी दोस्त साथ थे और घर लौटते समय यह हादसा हुआ। मृतक दीपक राम, अमर राम के घर का इकलौता सहारा था और दोस्तों के साथ मेले से लौट रहा था। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

Advertisement

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

error: Content is protected !!