Edit Template
हेडलाइन

राजनांदगांव कलेक्टर जितेन्द्र यादव को जल संरक्षण, प्रबंधन और जनभागीदारी के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

नई दिल्ली 19 नवंबर ( रमेश शर्मा )
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 6 वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने
राजनांदगांव को  ईस्ट जोन का सर्वश्रेष्ठ जिला घोषित कर कलेक्टर जितेन्द्र यादव को पुरुस्कृत किया।
   कलेक्टर जितेन्द्र यादव को यह पुरस्कार जल संरक्षण, प्रबंधन और जनभागीदारी के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए दिया गया। उनके साथ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सुरूचि सिंह भी उपस्थित रहीं।

18 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित 6 वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में राजनांदगांव  को ईस्ट जोन का सर्वश्रेष्ठ जिला घोषित किया गया।इस समारोह में राजनांदगांव को जल संचय में जनभागीदारी के लिए अतिरिक्त 2 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।

राजनांदगांव जिले में जल संरक्षण को मिशन मोड में चलाया, जिसके तहत रिचार्ज सॉफ्ट बोरवेल और सैंड फिल्टर तकनीक से असफल बोरवेलों को पुनर्जीवित किया गया। परकोलेशन टैंक में इंजेक्शन वेल बनाकर वर्षा जल को सीधे भूजल स्तर से जोड़ कर नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पंचायतों, महिला स्वसहायता समूहों, उद्योगपतियों, छात्रों और एनजीओ के सहयोग से सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान से “जल बचाओ, भविष्य बनाओ” का नारा साकार हुआ। राजनांदगांव जिले में प्रशासन के इन सामुदायिक प्रयासों से जल संरक्षण का आदर्श मॉडल तैयार किया गया, जो पूरे देश के लिए प्रेरणा है।

Advertisement

2

error: Content is protected !!