रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

“युवाओं में है अपार ऊर्जा, उस ऊर्जा को सही दिशा देना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी ” मुख्यमंत्री

बगिया पत्थलगांव 04 नवंबर ( रमेश शर्मा )
     मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं बाइक चलाकर एक बार फिर से सड़क दुर्घनाओं के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए सुरक्षा के उपायों को अपनाने पर जोर दिया है । इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने बगिया स्थित निवास पर सड़क दुर्घटना में बेतहाशा मौत और घायलों के आंकड़ों को देख कर गहरी चिंता जताई थी। उस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा राज्य में आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह का कार्यक्रम को बदल कर पहली बार इसे महिने भर सक्रियता के साथ क्रियान्वयन कराने की शुरुआत कराई थी। इस बार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश देने की खातिर स्वत: पूरी सुरक्षा अपना कर दुपहिया वाहन चलाई है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राजधानी रायपुर का बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम आगामी 8 और 9 नवम्बर को रफ्तार, रोमांच और युवाओं के उत्साह का मंच बनेगा। रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में आयोजित यह विशेष कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की नई ऊर्जा, नवाचार भावना और युवा सामर्थ्य का प्रतीक होगा।

छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एमआरएफ नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैम्पियनशिप 2025 का यह भव्य आयोजन न केवल रोमांचक मोटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट पहनने और सड़क पर रेसिंग से बचने जैसे सामाजिक संदेश देने का भी माध्यम बनेगा।

इस कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं बाइक चलाकर युवाओं को “सेफ ड्राइविंग” का संदेश दिया। उन्होंने आगामी 8-9 नवंबर को आयोजित नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए अपनी  शुभकामनाएं देते हुए कहा, “युवाओं में अपार ऊर्जा है, और उस ऊर्जा को सही दिशा देना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।” मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं को सेफ ड्राइविंग का संदेश देते हुए कहा कि जीवन अनमोल है इसीलिए दुपहिया चलाते समय हमेशा हेलमेट पहने और ट्रैफिक नियमों का पालन करें ।सड़क पर रेसिंग बिल्कुल ना करें।

Advertisement

error: Content is protected !!