रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

पत्थलगांव-रायगढ़ मार्ग पर देशी शराब दुकान बनी हादसों का सबब: नशे में धुत वाहन चालक बन रहे काल, महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम के सामने फिर हुआ हादसा..!!

दुर्घटनाग्रस्त वाहन


पत्थलगांव। पत्थलगांव-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित देशी शराब दुकान स्थानीय रहवासियों और राहगीरों के लिए बड़ा अभिशाप साबित हो रही है। दुकान के कारण दिन-रात शराबियों और नशे में धुत वाहन चालकों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे यह पूरा क्षेत्र ‘एक्सीडेंट जोन’ में तब्दील हो चुका है।

इस रोड पर लगातार हो रही भीषण सड़क दुर्घटनाओं ने अब क्षेत्रवासियों के सब्र का बांध तोड़ दिया है।

दुर्घटनाकारित कार चालक


बेलगाम कार ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर
ताजा घटनाक्रम में, रायगढ़ रोड निवासी विकास सिन्हा जब बाइक से अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक शराब के नशे में धुत था और वाहन पर उसका कोई नियंत्रण नहीं था…(इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी राजकाज न्यूज इसका दावा नहीं करता है।) टक्कर के बाद विकास सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


देशी शराब दुकान बनी मुख्य समस्या, लगातार हो रही घटनाएं
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मार्ग के पास स्थित देशी शराब दुकान के चलते यहां हर समय नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। लोग शराब पीकर मुख्य सड़क पर बेतरतीब और तेज रफ्तार में गाड़ियां दौड़ाते हैं, जिससे आम राहगीरों की जान हमेशा जोखिम में रहती है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही इसी स्थान पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर हुई थी, जिसमें दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हुए थे। आए दिन हो रही इन वारदातों से क्षेत्र में भारी रोष और दहशत का माहौल है।


प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग
आक्रोशित नागरिकों और व्यापारियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए निम्नलिखित कदम उठाने की अपील की है:


शराब दुकान के सामने और आसपास के मार्ग पर पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग व सख्त चेकिंग लगाई जाए।


‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ करने वालों के खिलाफ ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर वाहनों की जब्ती और भारी चालान की कार्रवाई हो।


इस पूरी सड़क में खासकर ढलान पर गति नियंत्रण के लिए तुरंत स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।


यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो शराब दुकान को मुख्य मार्ग से अन्यत्र स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।


स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते इस पर कड़ा संज्ञान नहीं लिया, तो किसी दिन कोई बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता है।

Advertisement

error: Content is protected !!